ऋषिकेश- त्रिवेणी घाट स्थित नाव घाट पर मिला नवजात शिशु का शव ।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – तीर्थ नगरी में एक बार फिर मां की ममता शर्मसार हुई है गंगा के किनारे नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है । सूचना पर त्रिवेणी घाट चौकी इंचार्ज उत्तम सिंह रमोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एप्स भेज दिया गया है । पुलिस के अनुसार लगभग 1:00 बजे सूचना प्राप्त हुई की नाव घाट के समीप गंगा किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है । आशंका जताई जा रही है कि कलयुगी मां ने नवजात शिशु को जन्म देकर गंगा में फेंक दिया है । वहीं दूसरी ओर पुलिस का मानना है कि डिलीवरी के समय शिशु की मृत्यु होने के बाद गंगा विसर्जित करने के उद्देश्य से सब को गंगा में प्रभावित किया गया होगा । इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News