ऋषिकेश- लावारिस स्थिति में पड़ा मिला नवजात शिशु,पुलिस कर रही है माता-पिता की तलाश।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बुधवार को घट्टू गार्ड निवासी राजेश राणा ने थाना लक्ष्मण झूला को सूचना दी कि नीलकंठ रोड घट्टू गॉड कालीकुंड के पास लावारिस हालत में नवजात शिशु को कंबल में लपेट कर रखा हुआ है । सूचना पर थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां पर काफी लोग मौजूद थे । मौके पर पुलिस ने नवजात शिशु जो एक-दो दिन पहले ही पैदा हुआ है को कब्जे में लेकर उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लक्ष्मण झूला लाया गया । प्राथमिक उपचार के बाद उचित सुविधा ना होने से नवजात शिशु को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश रेफर कर दिया गया । प्रभारी उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट ने बताया कि नवजात शिशु को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में उपचाराधीन है । नवजात शिशु के माता-पिता के संबंध में जानकारी व आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News