ऋषिकेश- ABVP ने जिला छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जिला छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उभरते भारत में महिलाओं की क्या भूमिका है।

मुख्य अतिथि अधिवक्ता शिविका जैन ने छात्राओं को महिलाओं के क्या मौलिक अधिकार है उनके बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि कोई भी मुश्किल आने पर सीधा पुलिस से संपर्क करें। एबीवीपी की प्रांत उपाध्यक्ष डॉक्टर ममता सिंह ने एबीवीपी मैं छात्राओं की भूमिका के महत्व बारे में जानकारी दी विद्यार्थी परिषद पर छात्राएं किस तरीके से विश्वास दिखा रही है उस विचार विमर्श किया वही प्रान्त छात्रा प्रमुख प्रगति रावत ने पूरे वर्ष भर छात्राओं के कार्य का विवरण दिया व विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए गए मिशन साहसी अभियान का भी जिक्र किया जिसमें महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाती है। विभाग सह संगठन मंत्री काजल थापा ने एबीवीपी के विभिन्न आयामों में छात्राओं की भागीदारी की बात की वह छात्राओं के अंदर जो प्रतिभा छुपी है उसको सामने लाने का प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा सेमवाल ने किया इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश कंसवाल नगर मंत्री राहुल बडोनी विभाग सह प्रमुख अमित गांधीजी, विभाग सह संयोजक विनोद चौहान शुभम झा, शिवानी,अक्षिता, ज्योत्सना काला,अदिति रयाल, कंचन शर्मा,अंजलि,सुमित भंडारी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News