ऋषिकेश- एम्स में प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित ।

त्रिवेणी न्यूज 24 ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में विजिलेंस वीक का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओ के आयोजन के साथ ही संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन में अपनी महति भूमिका निभाने की शपथ ली। समापन कार्यक्रम में अव्वल प्रतिभागियों को एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के प्रतिष्ठानों में हरसाल 27 अक्टूबर से विजिलेंस वीक के तौर पर मनाया जाता है। इसके अंतर्गत सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के निरमूल को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके तहत एम्स ऋषिकेश में आयोजित विजिलेंस सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें भ्रष्टाचार उन्मूलन को लेकर निबंध एवं पोस्टर प्रतियो​गिताओं का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि संस्थान भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए संस्थान स्तर पर निगरानी कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी इस तरह के मामलों पर नजर रखती है और यदि कोई व्यक्ति इसतरह के किसी मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। संस्थान में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह के किसी भी प्रकरण के सामने आने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय स्तर पर हरसंभव कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्यक्रम में प्रोफेसर मनोज गुप्ता, प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, प्रो. यूबी मिश्रा, पर्वत कुमार मिश्र, प्रो. सुरेश के शर्मा, प्रदीप पाण्डे, राजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News