ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने नियमों का उलंघन करने पर काटे 153 चालान।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत क्षेत्र में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा अलग-अलग टीम गठित कर निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दुकान एवं ठेली लगाकर अतिक्रमण व जाम लगाने, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने, मास्क ना लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

मंगलवार को कोतवाली पुलिस द्वारा गठित टीम ने अतिक्रमण करने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 21 चालान, सोशल डिस्टेसं का पालन ना करने पर 11 चालान, मास्क ना लगाने पर 121 चालान काटे गए।

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सोशल डिस्टेंस का पालन न करने व मास्क ना लगाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत लगातार कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News