ऋषिकेश- साई आश्रम ने कुष्ठ रोगियों को बाँटी खाद्य सामग्री।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – साई आश्रम की ओर से कुष्ठ रोगियों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया है।
सोमवार को आश्रम की अध्यक्ष गीता माता ने तपोवन स्थित कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को आटा, चावल, दाल, फल और दूध का वितरण किया गया इस मौके पर उन्होंने कहा कि ट्रस्ट विगत कई वर्षो से कुष्ठ रोगियों की सेवा कर रहा है समय समय पर ट्रस्ट की ओर से कुष्ठ रोगियों की हर जरुरतो को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रहा है।
लॉक डाउन के दौरान भी ट्रस्ट की ओर से कुष्ठ रोगियों को खाने पीने की हर जरूरतों को पूरा किया गया है। नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना को लेकर ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है l इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव शुभाष शर्मा, अनुराग शर्मा ने भी अपना सहयोग दिया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News