ऋषिकेश- एम्स के सोशल आउटरिच सेल ने किया मास्क बैंक का शुभारंभ।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एम्स के आउटरिच सेल ने कोविड19 से लड़ाई में मास्क की उपयोगिता एवं अनिवार्यता को देखते हुए मास्क बैंक की शुरुआत की है। रविवार को त्रिवेणी घाट आरती परिसर में आउटरिच सेल के सीएफएल डॉ. संतोष कुमार ने मास्क बैंक का विधिवत सुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम परिवार तक मास्क पहुचाने का है जिससे सभी लोग मिलकर कोरोना से लड़ाई लड़ सके। मास्क की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने ने सभी प्रतिष्ठित संस्थाओं एनजीओ व्यक्तिगत संस्थाओं से निवेदन किया कि त्रिवेणी घाट में दशहरे के शुभ अवसर पर कम्युनिटी कोविड19 टास्क फोर्स को कपड़े का मास्क डोनेट करें l उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए मास्क का इस्तेमाल करना नितांत आवश्यक है।
इस अवसर पर एम्स से अर्जुन अवधेश शर्मा, अरुण कुमार सोनकर, नवीन मोहन आदि मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News