ऋषिकेश- पंजाबी महासभा ने नगर निगम में पार्षद नामित होने पर प्रदीप कोहली का स्वागत किया।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने नगर निगम में पार्षद नामित होने पर प्रदीप कोहली का भब्य स्वागत किया गया l पंजाबी युवा संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप कालिया के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं की ओर से त्रिवेणी घाट स्थित एक होटल में प्रदीप कोहली का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों पूर्व ही प्रदीप कोहली को नगर निगम में नामित पार्षद बनाया गया है। इसके चलते उत्तरांचल पंजाबी महासभा में हर्ष का माहौल है। इस मौके पर नामित पार्षद प्रदीप कोहली ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर नवल किशोर कपूर, गगनदीप सिंह बेदी, नीलम खुराना, केके लांबा, सुभाष कोहली, डॉ. हरीश ढींगरा, अजय कालरा, नरेन्द्र खुराना, सीमा खुराना, अमित सूरी, धीरज चतरथ, ज्योति शर्मा, कमल खुराना, हरीश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News