ऋषिकेश- श्री रामलीला कमेटी, ऋषिकेश ने रामलीला के मंच पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रामलीला कमेटी सुभाष बनखंड़ी के पदाधिकारियों व सदस्यों की और से रामलीला मंच में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कमेटी के महामंत्री हरीश तिवाड़ी ने बताया कि कोरोना महा मारी के चलते इस वर्ष राम लीला मंचन स्थगित कर दिया गया है l इसके तहत भगवान श्री राम के नाम का स्मरण करते हुए सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया है।
राम लीला कमेटी के सभी सदस्यों ने सुंदर कांड का पाठ कर भगवान श्री राम की भब्य आरती की गई। पाठ के समापन के बाद सभी राम भक्तों को प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण किया गया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद पाल, निर्देशक मनमीत कुमार,हारमोनियम पर गुरुदेव पूरण,तबले पर गुरुदेव ओपी भारद्वाज,अश्वनी जायसवाल,सुरेन्द्र कुमार,पंकज पाल,सागर कालड़ा, पवन पाल, गणेश शर्मा,दयाशंकर पांडेय,पवन गोयल,संजय शर्मा,अनिल धीमान,भोला, मिलन कुमार,दीपक जोशी,राकेश पारछा, राजीव पोखरियाल, प्रशांत पाल, विनायक,नीतीश पाल,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News