ऋषिकेश- अरविंद फाउंडेशन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक गीता भवन में लगाएगा एकात्मता, मानवता शिविर।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – महर्षि अरविंद फाउंडेशन की और से आगामी 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ऋषिकेश के गीता भवन मे एकात्मता मानवता धर्म है, दिव्यता उसका गुण है, को लेकर अध्यात्म विज्ञान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी महर्षि अरविंद फाउंडेशन के संयोजक गज अरविंद ने पत्रकारों को देते हुए बताया कि विज्ञान हमें साधन देता है समाधान नहीं। जिसे जानने के लिए हमें अध्यात्म की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था अभी तक महाराष्ट्र में किसानों के बीच में काम करती है ,लेकिन अब वह आध्यात्मिकता की और बढी है , जो कि मानव जागृति के माध्यम से किया जायेगा । इस शिविर के माध्यम से हम मानव समाज में नया अविष्कार विचारों की क्रांति द्वारा उजागर करेंगे ।जिससे उन्नत समाज ,उत्कृष्ट चिंतन और वैश्विक स्तर पर शांति स्थापित की जा सके ।उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य मानव समाज में आध्यात्मिकता को स्थापित कर ,उसे महान लक्ष्य तक ले जाना है। इस शिविर के माध्यम से मानव के जीवन के प्रत्येक पहलू पर भी चिंतन किया जाएगा। जिसमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी रहेगा, इस शिविर में अधिवक्ता डॉक्टर , इंजीनियर प्रतिभाग कर रहे हैं।पत्रकार वार्ता के दौरान ऋषिकेश संस्था के अध्यक्ष अरुण भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News