ऋषिकेश- नगर निगम के सफाई कर्मियो ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पे जाने की धमकी दी।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सफाई निरीक्षक प्रशांत कुकरेती के साथ हुए मारपीट के मामले में कार्यवाही न होने पर सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है
शनिवार को नगर निगम के सफाई कर्मचरी संघ ने निगम परिसर में सांकेतिक धरना दिया गया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली कार्यालय में जाकर कोतवाल रितेश शाह को ज्ञापन सौपा। इसमें उन्होंने बताया कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी सफाई निरिक्षक प्रशांत कुकरेती के साथ मारपीट करनेवाले आरोपियों के ऊपर अभी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News