ऋषिकेश- एम्स ऋषिकेश में विश्व खाद्य दिवस पर मरीजों को दी संतुलित और पोस्टिक खाद्य पदार्थो के सेवन की जानकारी ।

त्रिवेणी न्यूज 24 –
ऋषिकेश – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान में विश्व खाद्य दिवस पर मरीजों को संतुलित और पोस्टिक खाद्य पदार्थो की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से भी लोगों को लाभदायक आहार के लिए जागरुक किया गया।
एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि भोजन एक बुनियादी जरूरत है और खाद्य सुरक्षा व पौष्टिक आहार की आवश्यकता प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि दूषित भोजन से न केवल हम गंभीर रोगों का शिकार हो जाते हैं, इससे हमारे शरीर पर भी कई तरह के दुष्प्रभाव पड़ते हैं। हमें सभी के लिए भरपेट व पौष्टिकता युक्त भोजन सुनिश्चित करने की नितांत आवश्यकता है। साथ ही कमजोर वर्गों के लोगों के लिए एकजुटता से मदद करने का आह्वान भी किया।
डीन हाॅस्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दूषित खाद्य पदार्थ के सेवन से प्रति वर्ष प्रति 10 में से 1 व्यक्ति बीमार हो जाता है। लिहाजा हम सभी को स्वच्छता व पौष्टिकता से युक्त आहार के प्रति जागरुक होना चाहिए। कार्यक्रम के तहत डायटीशियन विभाग की अनु अग्रवाल व विधि ने एम्स अस्पताल में संचालित कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी में मौजूद मरीजों को पौष्टिक और संतुलित आहार से होने वाले फायदे की विस्तृत जानकारियां दी। जबकि विभागीय इंटर्न मानसी व पूजा ने पोस्टर के माध्यम से दूषित खाद्य पदार्थों से होने वाले नुकसान व पौष्टिक आहार लेने के लाभ से अवगत कराया।
इस अवसर पर डा. अनुभा अग्रवाल, डा. लेविन, प्रो. सत्यावती राना, डा. किरन मीणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News