ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज दोपहर बाद बागेश्वर और चमोली में आया भूकंप का झटका

त्रिवेणी न्यूज 24
चमोली _ उत्तराखंड में आज दोपहर बाद 2:42 पर बागेश्वर और चमोली में भूकंप के झटका आए। जिसका असर थराली सहित बागेश्वर की सीमा से लगे हुए क्षेत्रों में दिखा। हालांकि यह झटका बहुत कम समय के लिए था। भूकंप की दहशत से लोग घरों से बाहर निकल गए।
भूकंप का केंद्र बागेश्वर में बताया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। इसका केंद्र बिंदु अक्षांश 30.02 N और देशांतर 79.95 E पर, पिथौरागढ़ से लगभग 55 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में, पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर गहराई में स्थित था।
चमोली में थराली और ग्वालदम क्षेत्र में भूकंप के झटके सबसे अधिक महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने भूकंप के झटकों को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। कई लोगों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिससे लोग सहम गए। बागेश्वर और चमोली के प्रशासन ने तहसील स्तर पर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत क्षेत्र का जायजा लेकर संभावित नुकसान की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजें। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News