ऋषिकेश- देहरादून से अमृतसर के लिए शुरू की गई परिवहन निगम की वोल्वो बस सेवा बंद

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादू _ सिख समुदाय की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून से अमृतसर के लिए शुरू की गई उत्तराखंड परिवहन निगम की वोल्वो बस सेवा बंद कर दी गई है। इससे पूर्व इसी हफ्ते मुख्यमंत्री की घोषणा पर पिछले डेढ़ वर्ष से संचालित हो रही दून-टनकपुर वोल्वो सेवा को भी निगम बंद कर चुका है।
दून-अमृतसर वोल्वो बस सेवा इसी वर्ष 14 अप्रैल से शुरू हुई थी और साढ़े तीन महीने में ही इसे बंद कर दिया गया। परिवहन निगम यात्रियों की कमी के कारण बस को हो रहे घाटे का हवाला दे रहा है।वहीं, सूत्र बता रहे कि दोनों सेवा को बंद करने की एक वजह वोल्वो बसों की कमी भी है। अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने एवं वाघा बार्डर देखने जाने वाले देहरादून के यात्रियों के लिए परिवहन निगम ने दून-अमृतसर वोल्वो सेवा शुरू की थी। इससे पूर्व दून से अमृतसर के लिए सीधी सेवा के रूप में एक ट्रेन लाहौरी एक्सप्रेस ही संचालित हो रही थी। यह ट्रेन दून से रोजाना शाम को साढ़े सात बजे चलती है और अगले दिन सुबह 8:35 बजे अमृतसर पहुंचती है। अमृतसर से यह ट्रेन रात्रि 9:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे दून पहुंचती है। यह एक तरफ यात्रा में 12 घंटे का समय लेती है, जबकि परिवहन निगम की वोल्वो बस यह दूरी साढ़े 10 घंटे में तय कर रही थी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News