ऋषिकेश- राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पौष्टिक भोजन के लिए मैन्यू तय

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ प्रदेश के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पौष्टिक और गुणवत्ता युक्त भोजन मिले इसके लिए शिक्षा निदेशालय उनका मैन्यू तय करेगा। शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में निर्देश दिया है।
शिक्षा निदेशक के मुताबिक नवोदय के छात्र-छात्राओं के लिए पहले भोजन मद में प्रति दिन प्रति छात्र 75 रुपये दिए जाते थे। जिसे बढ़ाकर 150 रुपये किया गया, लेकिन टेंडर कम के होने की वजह से छात्र-छात्राओं को पौष्टिक और गुणवत्ता युक्त भोजन न मिलने की शिकायत आ रही है। जिसे देखते हुए निर्णय लिया गया है कि निदेशालय स्तर से इसके लिए मैन्यू तय किया जाएगा। जिसका समय-समय पर जिले के सीईओ और संबंधित बीईओ निरीक्षण करेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News