ऋषिकेश- डॉ भीमराव अंबेडकर महासंघ ने सौंपा मुख्य नगर आयुक्त ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ डॉ भीमराव अंबेडकर महासंघ द्वारा नगर निगम कार्यालय में मुख्य नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में नगर निगम ऋषिकेश में आवारा पशुओं साड एवं बंदरों को पकड़ने के संबंध में मुख्य नगर आयुक्त को अवगत कराया। नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में काफी समय से आवारा पशुओं,जानवरों ,जैसे, सांडों, जंगली बंदरों , लावारिस कुत्ते ,खच्चर ,सड़कों पर घूमने के कारण कई बार गंभीर दुर्घटना हो चुकी है। जिसमें अनेक व्यक्ति भी घायल हुए हैं कई बार सड़कों पर सांडों की लड़ाई में दो पहिया वाहन भी चपेट में आ जाते हैं। सड़कों पर पैदल चलने वाले राहगीरों को भी कई बार गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। जंगली बंदरों के आतंक से भी छोटे बच्चों को कई बार गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं। महासंघ द्वारा नगर निगम ऋषिकेश में पहुंचकर मांग की गई है कि उक्त प्रकरण में अति शीघ्र आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाने की आवश्यकता है। ज्ञापन भेजने वालों में अध्यक्ष पंकज जाटव, महासचिव सुभाष जाटव , महासंघ संरक्षक मंडल,आशुतोष शर्मा ,राज्य आंदोलनकारी रुक्म सिंह पोखरियाल, समाजसेवी सुधीर राय , वरिष्ठ बसपा नेता,बृजमोहन राजभर इंदर सिंह कटकवाल रमेशचंद्र बैच्चन गुप्ता,गौतम, सरल चौहान, राजकुमार राज, वीर भारती गौतम अर्जुन मनोज जाटव,जाटव रवि गौतम, नरेश खैरवाल,रजत कालरा, अशोक कुमार जाटव सुशील कुमार शुभम कुमार, पंकज कुमार, संजीव कुमार बिट्टू, सूरज कुमार, वेदपाल नागी, भोलाराम जाटव आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News