ऋषिकेश- जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं

त्रिवेणी न्यूज 24
रायवाला _ क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं जानी। उन्होंने समस्याएं जानने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके से ही दूरभाष पर वार्ता कर समाधान के लिए निर्देशित किया। साथ ही 10 लाख रुपए विधायक निधि से विभिन्न विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की।
रायवाला स्थित खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि जनता मिलन का उद्देश्य जनता और जनप्रतिनिधि के बीच समन्वय स्थापित करना है। सरकार की योजनाओं को दूरस्थ क्षेत्र में निवासरत लोगों तक पहुंचाना भी है। कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद कर रही है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश से भ्रष्टाचार को समाप्त करना ही हमारा संकल्प है और इसके लिए 1064 नंबर चलाया गया है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने अधिकारियों को कहा कि वह 10 से 1:00 बजे तक अपने कार्यालय में बैठने का शेड्यूल बनाएं ताकि दूर से आने वाले लोग उनसे मिल पाए वह अपनी बात रख पाएं। डॉ अग्रवाल ने कहा कि कहा कि जनता के सपनों को साकार करना ही हमारी प्राथमिकता है। उत्तराखंड पहले ही कई क्षेत्रों में देशभर में अग्रणी बन चुका है और अब हमें यह सुनिश्चित करना है कि अन्य क्षेत्रों में भी प्रदेश शीर्ष स्थान पर पहुंचे। इस अवसर पर क्षेत्र की समस्याएं जानकर डॉ अग्रवाल ने दूरभाष पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक बबीता कमल कुमार, सतपाल सैनी, दिव्या बेलवाल, सागर गिरी, बीना बंगवाल, शिवानी भट्ट, गणेश रावत, लक्ष्मी गुरुंग, शकुंतला कुकरेती, कमलेश भंडारी, माया डबराल, अनीता भट्ट आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News