ऋषिकेश- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया महानगर एकत्रीकरण का आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर एस.जी.आर.आर. (पीजी) कॉलेज में “महानगर एकत्रीकरण” का आयोजन किया गया। जिसमें 6 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र ने संघ शताब्दी वर्ष की आगामी योजना पर चर्चा की एवं पंच परिवर्तन (कुटुंभ प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य,पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं स्वदेशी) विषय पर विस्तृत जानकारी दी। एकत्रीकरण में महानगर दक्षिण में चल रही समस्त शाखाओं के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर कार्यवाह सतेंद्र पंवार ने किया। कार्यक्रम में कैलाश मैलाना, अनिल डोरा, धनंजय, डॉ नरेंद्र, अनिल नंदा, रविन्द्र चौहान, अरुण शर्मा, शंकर आनंद, राजेंद्र पंत, सुधीर, नीरज मित्तल, आशीष ओबेरॉय, मनोहर एवं समस्त स्वयंसेवक बंधुओं ने प्रतिभाग किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News