ऋषिकेश- पुलिस महानिदेशक ने शहीद की धर्मपत्नी को दिया 50 लाख का चैक

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून -पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की उपस्थिति में सच्चिदानन्द दुबे, जोनल हेड, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चमोली में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए उपनिरीक्षक स्व० प्रदीप रावत की धर्मपत्नी नीलम रावत को रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत पंजाब नेशनल बैंक में वेतन खाता संचलित किये जाने पर पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत 50 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया। पुलिस सैलरी पैकज योजना योजना के अन्तर्गत अब तक कुल 36 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की जा चुकी है।

%d bloggers like this:
Breaking News