ऋषिकेश- टिहरी पुलिस ने खोये हुए 14 लाख के 86 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौपे

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ जनपद टिहरी गढ़वाल में अलग-अलग स्थान पर लोगो के खोये 14 लाख के 86 मोबाइल पुलिस ने बरामद कर उनके स्वामियों को लौटा दिए। पुनः मोबाइल पा कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और लोगों ने कहा थैंक्स मित्र पुलिस।
शनिवार को टिहरी गढ़वाल के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने लोगों के खोए हुए मोबाइल लौटने का कार्यक्रम आरंभ किया जिसमें फरवरी 2023 से अब तक खोये हुए मोबाइलों को सर्विलांस व अन्य माध्यमों से 86 मोबाइल को उत्तराखंड व अन्य राज्यों से बरामद किया गया। जिसकी कीमत 14 लख रुपए से भी ज्यादा है। एसएसपी टिहरी ने ढालवाला स्थित सीआईयू कार्यालय में संबंधित मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द कर दिए तथा अन्य प्रदेशों के व्यक्तियों के बरामद मोबाइल को कोरियर के माध्यम से मोबाइल स्वामियों को भिजवाया गया। वही मोबाइल स्वामियों द्वारा अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पाकर मित्र पुलिस का आभार भी व्यक्त किया पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की जमकर प्रशंसा भी की। मोबाइल स्वामियों ने बताया कि उनके मोबाइल फोन खोने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ महत्वपूर्ण फोटो व दस्तावेजों का भी नुकसान हुआ और अपने मोबाइल फोन के दुरुपयोग किए जाने को लेकर भी चिंतित भी रहे थे। वही एसएसपी टिहरी ने सीआईयू टीम के द्वारा किए गए कार्यों की जमकर प्रशंशा कर बधाई दी।
सीआईयू टीम में उपनिरीक्षक ओमकान्त भूषण प्रभारी, उपनिरीक्षक सुखपाल मान हेड कांस्टेबल विकास सैनी कांस्टेबल आशीष नेगी कांस्टेबल नजाकत अली कांस्टेबल रविंद्र नेगी अजय वीर सैनी साइबर शाखा आदि थे।

%d bloggers like this:
Breaking News