ऋषिकेश- श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गुरु नानक पब्लिक जूनियर हाई स्कूल रेलवे रोड में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु नानक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सरदार गोविंद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मदन मोहन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने बच्चों को स्वच्छता एवं नशा उन्मूलन पर विशेष जोर देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमें नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड के उद्देश्य को लेकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी जयकृत सिंह रावत ने अपने कहा की सभी स्वयंसेवकों को सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम समाज में कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम में रंजन अंथवाल, धनंजय रांगड़, भगवती जोशी, नितिन जोशी, सुशीला, नीलम जोशी, विनीता गवाड़ी, सोहन आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News