ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल 3 दिन के दिल्ली प्रवास पर जीएसटी से संबंधित बैठक तथा एमसीडी चुनाव में पार्टी का प्रचार करेंगे

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल 25 नवंबर से तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर रहेंगे।
कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि 25 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित जीएसटी से संबंधित प्री बजट बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बताया कि इस बैठक में देशभर के राज्यों के वित्त मंत्री प्रतिभाग करेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी।
डॉ अग्रवाल ने बताया कि 27 नवंबर को दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए रोड शो के जरिए वोट की अपील करेंगे। इस दौरान डोर टू डोर भी प्रचार कर पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन हासिल करेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News