ऋषिकेश- उत्तराखंड विधानसभा के सभी 228 कर्मचारी अब नहीं होंगे बहाल
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखण्ड हाई कोर्ट की खण्डपीठ ने विधान सभा सचिवालय से बर्खास्त 228 कर्मचारियों के बर्खास्तगी आदेश को सही माना है। पूर्व में एकलपीठ ने अध्यक्ष के इस आदेश पर रोक लगा दी थी। इस आदेश के खिलाफ विधानसभा डबल बेंच में गई थी। डबल बैंच ने एकलपीठ के आदेश को निरस्त कर दिया। विधान सभा अध्यक्ष के आदेश को सही ठहराया है।
