ऋषिकेश- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा हर भर्ती हर नियुक्ति पर उठे सवाल और घोटालों के संबंध में भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से वीपीडीओ एवं अन्य पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में 15 /15 लाख रुपए लेकर पेपर लिक कर नौकरियां बेचने का मामला राज्य के सरकारी विभागों की भर्तियों में भारी भ्रष्टाचार का जीता जागता प्रमाण है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर पेपर लीक मामले में लगातार हो रही गिरफ्तारी से साबित होता है कि भाजपा सरकार के साडे 5 वर्ष के कार्यकाल में राज्य में भ्रष्टाचार किस हद तक फल फूल रहा है।
एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि विधानसभा में नियुक्तियां अपने-अपने लोगो और अपने करीबियों को देने का मामला भी बहुत बड़े भ्रष्टाचार को दर्शाता है। यह मामला हाकम सिंह वर्सेस हाकम चंद की तरह हो गया है। पहले पुत्र मोह के कारण और अब भांजा मोह के कारण अपने चहेतों को नौकरी देने का काम किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला ने कहा कि सचिवालय भर्ती घोटाला जिसमें 33 पदों पर भर्ती परीक्षा हुई और 66 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें लखनऊ की जिस कंपनी का कर्मचारी पकड़ा गया उसके मालिक ने अकूत संपत्ति अर्जित की और तो और सचिवालय रक्षक भर्ती का पेपर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के प्रिंटिंग प्रेस से चोरी हो गया और अफसरों को भनक तक नहीं लगी। इससे बड़ा भ्रष्टाचार उत्तराखंड में शायद ही कभी उजागर हुआ है और ना ही होगा।
सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कार्यक्रम में
प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, नेता पार्षद दल मनीष शर्मा, चंदन सिंह पवार, बीएस पयाल, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, सरोज देवरानी, रोशनी देवी, कमलेश शर्मा, अशोक शर्मा, मनीष जाटव, मधु मिश्रा, राधा रमोला, जयपाल सिंह बिट्टू, इमरान सैफी, योगेश शर्मा, प्रदीप जैन, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, संदीप शर्मा, रकम पोखरियाल, राजेश शाह, रवि कुमार जैन, विक्रम भंडारी, राजेंद्र प्रसाद कोठारी, मनोज गुसाईं, हरिराम वर्मा, विजेंद्र पासवान आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News