ऋषिकेश- देवभूमि ऋषिकेश ऑटो रिक्शा एसोसिएशन ने सभी वाहनों को नगर निगम परिसर में खड़ा करने की दी चेतावनी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-देव भूमि ऋषिकेश ऑटो रिक्शा एसोसिएशन ने सकारात्मक कार्रवाई न करने पर आगामी 2 सितंबर को अपने सभी वाहनों को नगर निगम परिसर में खड़ा करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को एसोसिएशन के संरक्षक आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र लांबा ने कहा कि बीते 24 अगस्त को एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा नगर आयुक्त को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया था। जिसमें ऑटो रिक्शा के लिए निर्धारित शुल्क देने और 40 से 45 वाहनों के लिए पार्किंग हेतु स्थान दिए जाने की मांग की गई थी। लेकिन अभी तक पार्किंग विवाद निस्तारण हेतु नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि 1 सितंबर तक नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की गई तो 2 सितंबर को 11:00 बजे सभी वाहनों को नगर निगम कार्यालय के बाहर परिसर में खड़ा कर दिया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News