ऋषिकेश- नशा मुक्ति केंद्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति केंद्र में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल कर गाली गलौज व मारपीट तथा जान से मारने की धमकी के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बतादें कि बीती 30 जुलाई को पूजा (काल्पनिक नाम) के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर हनी उर्फ प्रभजीत के द्वारा नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाली रितिका तवर के साथ मिलकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए वादिनी के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया गया। लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश पुलिस द्वारा आज 3 अगस्त को उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त प्रभजीत सिंह उर्फ हनी पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह निवासी मकतुलपुरी रुड़की थाना गंग नहर जनपद हरिद्वार को मुखबिर की सूचना पर गोरा देवी चौक ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा निर्धारित समय अवधि में अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News