ऋषिकेश- 5 अगस्त को भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी पर राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय ऋषिकेश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं ईडी के विरोध स्वरूप राजभवन घेराव के संबंध में एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 5 अगस्त के दिन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया। तय किया गया कि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करके भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी के विरोध में राजभवन का घेराव करेंगे। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त होती जा रही है। ईडी का दुरुपयोग करके हमारे सम्मानित राजनेताओं को डरा धमकाने का काम किया जा रहा है। जबकि हमारे राजनेता ना तो डरेंगे ना झुकेंगे और इसका जवाब केंद्र सरकार और राज्य सरकार को लगातार प्रदर्शनों के माध्यम से दिया जाएगा।

अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि अब वह समय आ गया है की समस्त कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर ऐसे दोगली सरकार को सत्ता से बाहर फेंकने का काम किया जाएगा। अब हमारे कार्यकर्ता किसी भी दबाव में आकर काम करने वाले नहीं हैं हमारे कार्यकर्ता ईट का जवाब पत्थर से देने का काम करेंगे। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, व्यापार मण्डल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, पार्षद राकेश सिंह, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, राजेन्द्र जाटव, सिंह राज पोशवाल, सरोज देवराडी, उमा ओबरॉय, चंदन सिंह पंवार, मनीष जाटव, कमलेश शर्मा, प्रदीप जैन, योगेश शर्मा, अशोक शर्मा, सोहन लाल चमोली, प्यारे लाल जुगरान, अमित शाह, इमरान सैफी, अभिनव सिंह, मुकेश वकालत आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News