ऋषिकेश- दुनिया से जाते-जाते दो अंधेरी जिंदगीयों को रोशन कर गई राम सुमरनी की आंखें

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- चोटीवाला होटल के मालिक शैलेश अग्रवाल की माता का आज सोमवार दोपहर निधन हो गया। जिसकी जानकारी मिलने पर नरेश अग्रवाल ने उनको इस निधन पर शोक प्रकट करने के साथ साथ नेत्रदान के लिए प्रेरित किया, कि यदि वह अपनी माता के नेत्रदान कर दे तो दो अंधेरी जिंदगियों में फिर से रोशन हो जाएगी। जिस पर वहां उपस्थित शैलेश के बेटे शलभ ने इस कार्य को बहुत महान बताते हुए अपने पिता को नेत्र दान कराने के लिए आग्रह किया। कुछ देर के विचार विमर्श के बाद पारिवारिक सहमति मिलने पर नरेश ने इसकी सूचना नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग को दी। नारंग की सूचना पर एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम उनके गंगा स्थल स्थित निवास स्थान पर पहुंची जहां डां श्रेया ने राम सुमरनी के पार्थिव शरीर से दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए, जिन्हें आवश्यक जांचो के बाद दो सूने नेत्रों में प्रत्यारोपित कर दिए जाएंगे ।नेत्रदान के इस कार्य पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, दीपक शरण ने चोटीवाला परिवार द्वारा अपनी माता के निधन पर नेत्र दान कराए जाने की सराहना की है ।नेत्रदान महादान अभियान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन का 239 वां सफल प्रयास है जो अविरल चलता रहेगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News