ऋषिकेश- दरबंद बिरादरी ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के संग मिल शिव भक्तों को किया खीर प्रसाद का वितरण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ दरबंद बिरादरी ऋषिकेश द्वारा सावन के दूसरे सोमवार को खीर प्रसाद का वितरण भोले नाथ के भक्तो और कावड़ियों को किया गया। जिसमें लगभग पांच हजार से ज्यादा लोगों को खीर प्रसाद वितरित की गयी।
सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित खीर वितरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चंद्र अग्रवाल ने पहुँच कर बिरादरी के इस नेक कार्य के लिए बिरादरी को शुभकामनाएं दी। कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा कावड़ मेले के लिए सभी तरह से चाक चौबंद इंतजाम किये गये है, जो की आमजन की भागीदारी के बिना पूर्ण नहीं हो सकते। दरबंद बिरादरी तथा अन्य सामाजिक संस्थाएं जिस तरह से सरकार का साथ दे रही है, पूर्ण विश्वास है की सरकार और प्रशासन इस कांवड़ मेले को निर्विघ्न रूप से निपटाने में सफल होंगी। इस मौके पर बिरादरी के अध्यक्ष पाली डंग एवं महासचिव राजेश अरोड़ा ने बताया कि बिरादरी द्वारा समय समय पर समाज सेवा के कार्य किए जाते रहें हैं। बिरादरी द्वारा मनीराम मार्ग पर बिरादरी भवन में होम्यो पेथी क्लिनिक का सफल रूप से संचालन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में कावड़ियों को खीर वितरण का कार्यक्रम किया गया हैं। इस अवसर पर बिरादरी के वरिष्ठ सदस्य हरिकिशन अरोड़ा, सुभाष अरोड़ा, गोवर्धन लाल चावला, नंद किशोर बत्रा, अमन सदाना, महेश डंग, योगेश पाहवा, हरिश अरोड़ा, मनोज कालड़ा, दिलीप अरोड़ा, ओमप्रकाश बत्रा आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News