ऋषिकेश- डीएलएड-टीईटी कर चुके शिक्षामित्र होंगे परमानेंट

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – डीएलएड और टीईटी की शैक्षिक योग्यता पूरी कर चुके 306 शिक्षामित्रों को परमानेंट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। सरकार की हरी झंडी के बाद शिक्षा विभाग हाईकोर्ट के आदेश पर सशर्त नियुक्त किए गए शिक्षा मित्रों को चिह्निकरण कर रहा है। इन शिक्षा मित्रों को परमानेंट सहायक अध्यापक के समान वेतन तो मिल रहा है, लेकिन अब तक वो परमानेंट नहीं हो पाए हैं। सूत्रों के अनुसार पिछले साल शिक्षा निदेशालय ने शैक्षिक योग्यता पूरी कर चुके शिक्षा मित्रों केा परमानेंट करने की शासन से सिफारिश की थी। सरकार की अनुमति के बाद विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रथम चरण में सभी शिक्षा मित्रों की जिलावार सूची तैयार की जा रही है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद विधिवत रूप से परमानेंट कर दिया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News