ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 2904 नये मरीज मिले,1241 मरीज स्वस्थ हुए 4 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर का कहर जारी है। नए पॉजिटिव मरीजों की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। राज्य के स्वास्थ्य महकमे द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को 2904 नए पॉजिटिव मिले जबकि कोरोना 4 मरीजों की मौत हो गई। चिंताजनक आंकड़ा यह है कि अब एक्टिव केस बढ़कर 32880 हो गए हैं।
राज्य में सैंपल पॉजीटिविटी 13.96 फीसदी के ख़तरनाक स्तर पर पहुंच गई है जबकि रिकवरी रेट 46.45 फीसदी हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देहरादून में कोरोना के 1016 केस आए हैं। यूएसनगर में 384, नैनीताल में 397, अल्मोड़ा में 19, बागेश्वर में 127, चमोली में 6, चंपावत में 30, हरिद्वार में 337, पौड़ी में 89, पिथौरागढ़ में 127, रूद्रप्रयाग में 252, टिहरी में 85, उत्तरकाशी में 35 नए मामले सामने आए। आज देहरादून में 4 मरीजों की मौत हुई। राहत की खबर यह रही है कि कोरोना के 1241 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News