ऋषिकेश- चंद्रभागा पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-चंद्रभागा पुल के निकट मोटरसाइकिल सवार की सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया ,जिसे उपचार हेतु जॉली ग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवास विकास कॉलोनी निवासी यश त्यागी 21 वर्ष पुत्र महेश त्यागी अपने साथी चंद्रेश्वर नगर निवासी रवि कांत पुत्र रमाकांत के साथ लक्ष्मण झूला की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहे थे।
चंद्रभागा पुल के निकट सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को आपातकालीन सेवा 108 द्वारा राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां यश त्यागी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और रविकांत के गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के लिए जॉली ग्रांट के लिए रेफर किया गया है। जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।रिष

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News