ऋषिकेश- विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्राधिकारी के द्वारा कोतवाली पर की गई अधिकारी कर्मचारियों की गोष्ठी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की उपस्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारी गणों की गोष्टी व सैनिक सम्मेलन ली गई। जिसमें क्षेत्राधिकारी के द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारी गणों से उनकी समस्याओं एवं सुझाव की जानकारी ली। कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंधन करते हुए पुनः कोविड-19 अनुरूप व्यवहार को अपनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत समस्त अधिकारी कर्मचारी गणों को सतर्क रहकर ड्यूटी करते हुए चुनाव सकुशल संपन्न कराने हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

%d bloggers like this:
Breaking News