ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल पर चलाया गया कोवेक्सिन टीकाकरण अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में 15 वर्ष से 18 वर्ष के छात्र, छात्राओं को कोवेक्सिन टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विद्यालय के प्राचार्य राजीव लोचन सिंह ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए आज विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोवेक्सिन टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 225 विधार्थियों को कोवेक्सीन की पहली डोज लगवाई । इसमें 70 प्रतिशत छात्राएं तथा 30 प्रतिशत छात्रों कोफ्ते कार लगवाया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी रमाशंकर विश्वकर्मा , डॉ. संजय ध्यानी, श्याम सुन्दर रयाल, सीडी डंगवाल, आरपी नौटियाल , आदित्य प्रसाद उनियाल ,ललित कुमार चौहान, मनोज कुमार गुप्ता, राजेश नेगी, बलबीर रावत, मनोज कुमार शर्मा तथा शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने शिरकत की।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News