ऋषिकेश- प्रवासी विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र ठाकुर ने ली शक्ति केंद्र के संयोजकों एवं मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – स्वर्गाश्रम मंडल में आयोजित बैठक में प्रवासी चुनाव प्रभारी देवेंद्र ठाकुर ने मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा के साथ स्वर्गाश्रम मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में लोकसभा सह विस्तारक ऋषि कंडवाल, पूर्ण कालिक मनवीर बेघाना भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रवासी चुनाव प्रभारी देवेंद्र ठाकुर एवं लोकसभा सह विस्तारक ऋषि कंडवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने-अपने बूथ को मजबूत करते हुए कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा भरतलाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत राणा, बबली देशवाल, बाला देवी, विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल, मनीष राजपूत, अशोक अग्रवाल, धर्मवीर पंवार, त्रिवेंद्र नेगी, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अभिनंदन दुबे, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक भंडारी बिज्जी रावत, विवेक भारती, दीपा मिश्रा, मीना श्रीवास्तव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News