ऋषिकेश- राज मलिक की आंखें करेंगी दो जिंदगियों को रोशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश निवासी राज मलिक की आंखें निधन के बाद भी दो नेत्रहीनों की आंखों को रोशन करेंगे।
लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के नेत्रदान महादान अभियान के अंतर्गत ऋषिकेश निवासी राज मलिक की आंखें मृत्यु के बाद एम्स हॉस्पिटल को दान की गई। नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया की राज मलिक के निधन पर उनके पुत्र जितेंद्र मलिक ने अपनी माता के नेत्रदान की इच्छा उनके समक्ष जताई । जिनकी सूचना पर एम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर आरशी ने उनके निवास पर जाकर दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। नेत्रदान के इस कार्य की अश्वनी, बिंदिया ,अभय सिंघल विनय भाटिया मनमोहन भोला ने परिवार जनों का आभार जताया। नेत्र दान- महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन का 218 सफल प्रयास है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News