ऋषिकेश- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऋषिकेश की कार्यकारिणी को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऋषिकेश के शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा पत्रकारिता का धर्म निभाना आज के समय में जरुरी है। उन्होंने कहा श्रमजीवी संगठन से जुड़े हुए पत्रकार गाँव गाँव की खबरें समाज के सामने लाते हैं। ऐसे में उन्होंने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से जुड़े पत्रकारों को बधाई और शुभमाननायें दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है l उन्होंने नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को उत्तरदायित्व के निर्वहन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीl वहीँ जिला अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने कहा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से जुड़े 13 जिलों के पत्रकार अपने दायित्वों का शानदार तरीके से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने सबको बधाई व शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा है कि पत्रकारिता देश का चौथा स्तंभ है एक पत्रकार समाज को सही दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा है कि लोगों की जन भावना अपनी कलम एवं समाचार के द्वारा समाज के सामने लाने में भी पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । वहीँ पूर्व राज्य मंत्री भगत राम कोठारी ने कहा कि एक पत्रकार समाज का आईना होता है। समाज को सही दिखा दिशा दिखाने में एक पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान करोना काल के दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, राजेंद्र भंडारी,डोईवाला ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखिरियाल, जयेन्द्र रमोला, इन्द्र कुमार गोदवानी, शिव कुमार गौतम,विनोद पल,नरेंद्र रतूड़ी, लता तिवाड़ी, ललित मोहन मिश्रा, ज्योति सजवाण, गणेश रावत, सोबन सिंह कैंतुरा, प्रधान संगठन अध्यक्ष समा पंवार ,भगवान सिंह मेहर, कपिल मिश्रा, दिव्या बेलवाल, राज्य आंदोलनकारी चंद्राकांता,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से विश्वजीत सिंह नेगी प्रदेश महामंत्री, चंद्रवीर गायत्री जिला अध्यक्ष, दीपक जुयाल जिला महामंत्री,ऋषिकेश से प्रमोद नौटियाल अध्यक्ष, मनोज रौतेला,देहरादून जिला सदस्य, महेश पंवार उपाध्यक्ष, नीरज गोयल महामंत्री, रेखा भंडारी, नवीन बडोनी, अनिल नवानि, मयंक ध्यानी, हरीश तिवाड़ी, सुरेंद्र सजवाण मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News