ऋषिकेश- नगर निगम ऋषिकेश के नव-नियुक्त नगर आयुक्त कृष्ण कुमार मिश्रा ने कार्यभार संभाला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नवनियुक्त मुख्य नगर आयुक्त का नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
सोमवार को नवनियुक्त मुख्य नगर आयुक्त कृष्ण कुमार मिश्रा ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। इस दौरान नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने नवनियुक्त मुख्य नगर आयुक्त का कार्यभार संभालने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद मुख्य नगर आयुक्त ने सभी कर्मचारियों का परिचय लेकर उन्हें निर्देशित किया। मुख्य नगर आयुक्त कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि इससे पूर्व वह हरिद्वार में एडीएम के पद पर तैनात थे। और अब नगर आयुक्त के पद पर ऋषिकेश में कार्यभार संभाला है। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के साथ ही जन समस्याओं का निराकरण करना हमारी प्राथमिकता होगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News