ऋषिकेश- उत्तराखंड सरकार जल्द ही चार धाम यात्रा शुरू करने का निकालेगी रास्ता – पुष्कर सिंह धामी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोरोना के कारण बंद पड़ी चारधाम यात्रा को शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि सरकार जल्द ही चार धाम यात्रा शुरू करने का रास्ता निकालेगी।
चारधाम यात्रा से जुड़े व्यवसायी यात्रा शुरू करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में सीएम धामी का चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा है कि सरकार जल्द ही चार धाम यात्रा शुरू करने का रास्ता निकालेगी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में सरकार जल्दी यात्रा शुरू हो इसका रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू न होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मामला कोर्ट में होने से फैसला नहीं हो पा रहा है। बता दें कि चार धाम यात्रा बंद होने से युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और काम धंधा सब चौपट हो गया हैं। यात्रा से जुड़े लोगों का कहना हैं कि बैंकों से ऋण लेने वालों को किश्त जमा करने के लिए लगातार नोटिस मिल रहे हैं, बिजली पानी के बिल लगातार आ रहे हैं, लेकिन कमाई ठप होने पर इनका भुगतान नहीं हो पा रहा है और व्यापारियों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है। ऐसे में चारधाम यात्रा खोलने के लिए व्यवसायी लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News