ऋषिकेश- ऋषिकेश बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की प्रतियोगिता 8 जनवरी से

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आगामी 8 जनवरी से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता करने का निर्णय लिया गया है।
गुरुवार को कोयल ग्रांट में एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन की ओर से आगामी 8 जनवरी से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक कपिल गुप्ता ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में स्थानीय प्रतिभागियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में वीरेंद्र रमोला, राजकुमार वर्मा, प्रदीप कोहली, विवेक तिवारी, संजीव चौहान, प्रवीण सजवान, राजेंद्र बिष्ट, विकास सेमवाल, नीरज चौहान, राकेश कुमार, अभिषेक रावत, अंकित जोशी, अभिषेक कुमार, गोपाल कृष्ण बिजलवान, शशांक पंथ, विजय रावत आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News