ऋषिकेश- एम्स हॉस्पिटल के समीप अवैध खोखों को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एम्स हास्पिटल के समीप अवैध खोखों एवं अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता खासे नाराज हैं। बीते बुधवार देर शाम कांग्रेस नेता के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।अवैध अतिक्रमणकारियों पर कारवाई के साथ एम्स हास्पिटल के सामने सड़क पर लगे खोखों को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि एम्स हास्पिटल के समीप पिछले काफी अर्से से अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है। जिसकी वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है। जनहित में जल्द से जल्द इस सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराने की नितांत आवश्यकता है। प्रदर्शनकारियों में पार्षद राकेश सिंह मियां, जगत सिंह नेगी,देवेन्द्र प्रजापति,पूर्व सभासद सोनू पाण्डेय,अभिषेक शर्मा,वीरेंद्र सजवाण, एंकात गोयल,राजेश गोयल,सरोज देवराणी,जयपाल सिंह,शुभम आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News