ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने 110 पव्वे शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार , स्कूटी सीज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक्टिवा स्कूटी से 110 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया है।
बुधवार को कोतवाली पुलिस ने लेबर कॉलोनी तिराहे के पास से एक शराब तस्कर को स्कूटी एक्टिवा पर 110 पव्वे अंग्रेजी शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान अनिल पुत्र स्व. कर्मपाल सिंह निवासी जेजे ग्लास के सामने आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में की है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय पेश किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुलदीप पंत, चौकी प्रभारी आईडीपीएल व कांस्टेबल दुष्यंत मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News