ऋषिकेश- पवनदीप को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने से कला,संस्कृति और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा – राजे सिंह नेगी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता उत्तराखंड के लाल पवनदीप राजन को उत्तराखंड सरकार द्वारा कला पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने पर प्रवासी उत्तराखण्डियों की संस्था राष्टीय उत्तराखंड सभा ने हर्ष जताया है।
सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे नेगी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप को राज्य का ब्रांड एंबेसेडर बनाकर बिल्कुल सही निर्णय लिया है। इससे उत्तराखंड की महान संस्कृति को निश्चित ही बड़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठ कर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। नेगी के अनुसार इंंडियन आइडल केे पूरे सीजन के दौरान पवनदीप ने जहां अपनी जादुई आवाज के जरिए हर किसी को अपना मुरीद बनाया वहीं उत्तराखंड की शान का प्रतीक माने जाने वाली टोपी को पूरे सीजन के दौरान पहनकर सारी दुनिया को भी एक संदेश दिया कि उत्तराखंड की संस्कृति मैं वह किस हद तक रचे और रमें हुए हैं। सभी वाद्य यंत्रों पर भी उनकी मजबूत पकड़ के चलते स्टार परफॉर्मर के तौर पर उभरे पवनदीप सही मायनों में उत्तराखंड की कला ,पर्यटन और संस्कृति का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए आर्दश चेहरा हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News