ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने किया चोरी की बुलेट के साथ एक युवक को गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने
बीते 26 जुलाई को गुमानीवाला से चोरी की गई बुलेट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बीते 28 जुलाई को कोतवाली में शिकायतकर्ता ऋषभ शर्मा पुत्र हरीश शर्मा निवासी रूसा फार्म गुमानीवाला ने शिकायत दर्ज कराई कि 26 जुलाई को मैंने अपनी मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड स्टैंडर्ड नंबर UK14F3498 को शाम के समय गली नंबर 25 गुमानीवाला में कलर फैशन वर्ल्ड शोरूम के पास खड़ी की थी। जब मै शोरूम से बाहर आया तो देखा मेरी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं है। आसपास काफी खोजबीन की लेकिन मोटरसाइकिल नहीं मिली। शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा पंजीकृत कर चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा 31 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर श्यामपुर फाटक के पास से आशीष सेमवाल (27) पुत्र भवानी दत्त सेमवाल निवासी भट्टोवाला रोड रुषा फार्म पानी की टंकी के पास गुमानीवाला ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल रजि. नं0 UK14F3498 बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में शिशुपाल नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश, उप निरीक्षक राम नरेश शर्मा चौकी प्रभारी श्यामपुर, कॉन्स्टेबल नंदकिशोर, शीशपाल, सचिन सैनी व संदीप छाबड़ी शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News