ऋषिकेश- नैनीताल बैंक में भर्तियां, करें ऑनलाइन आवेदन

देहरादून। अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंक में जॉब तलाश रहे हैं तो नैतीताल बैंक आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है और आपके पास बैंक में सरकारी नौकरी पाने का मौका अवसर है। नैनीताल बैंक (Nainital Bank) ने क्लर्क और मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर वैकेंसी निकाली है। और आफ सिर्फ एक परीक्षा देकर और उसे उत्तीर्ण करके आप यह नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आप भी जल्दी से आवेदन करके परीक्षा में भागीदारी करके अपने सपनों को साकार करे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई रखी है। आप नैनीताल बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विवि से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को कंप्यूटर की जानकारी होनी आवश्यक है। क्लर्क के लिए उम्र 21 से 28 साल तक होनी चाहिए। मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए उम्र 21 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। एक ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर आवेदक का सेलेक्शन किया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 अंकों के लिए 200 सवाल पूछे जाएंगे। रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, जेनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर नॉलेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा अगस्त 2021 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में संभावना है। नैनीताल बैंक वैकेंसी 2021 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन की प्रक्रिया 17 जुलाई 2021 से शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2021 है। सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये रखी गई है।

इन पदों पर होगी भर्तियां
मैनेजमेंट ट्रेनी / एमटी (Management Trainee)- 75 पद
क्लर्क – 75 पद, कुल पदों की संख्या – 150
पे स्केल – 30000 रुपये प्रति माह (एमटी के लिए), 17900 रुपये से 47920 प्रति माह (क्लर्क के लिए)

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News