ऋषिकेश- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विवेक तिवारी को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गये प्रदेश सचिव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। युवा नेता को प्रदेश में सचिव बनाए जाने से तीर्थनगरी के युवाओं में उत्साह देखने को मिला है। इनके मनोनयन पर सोशल मीडिया व अन्य विभिन्न माध्यमों से जुड़े युवाओं ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं दी है।
गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्र जारी करते हुए कहा कि तीर्थनगरी के युवा नेता विवेक तिवारी पार्टी के प्रति निष्ठावान हैं, उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश कमेटी में सचिव नियुक्त किया जाता है। नव नियुक्त प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ने कहा कि वह कांग्रेस की गौरवशाली पंरपराओं के अनुरूप उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता कपिल शर्मा, अधिवक्ता राजेश साहनी, आशु, कमल अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, मनोज शर्मा, मारकंडेय राजभर, दिवाकर, जितिन धींगड़ा, लव कोहली, पवन झा, अजय शर्मा, अनुज कुमार, अजय कपिल, सुनील गोयल, अमनदीप नेगी, गौरव यादव, गगनदीप सिंह ने खुशी व्यक्त की है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News