ऋषिकेश- भाजपा कार्यकर्ताओ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए किया रुद्राभिषेक महायज्ञ
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा पदाधिकारियों की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए भगवान शिव के पौराणिक मंदिर में रुद्राभिषेक यज्ञ किया गया।
रविवार को जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के पदाधिकारियों पौराणिक शिव मंदिर में एकत्रित होकर डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के स्वास्थ्य लाभ की कामना हेतु भगवान शिव की पूजा अर्चना यज्ञ हवन अनुष्ठान रुद्राभिषेक किया।

इस मौके पर उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक जल्द ही स्वस्थ होकर समाज सेवा में अपना योगदान देंगे। समाज के प्रति उनकी अग्रिम भूमिका है उसके लिए पुनः स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करके वह अपनी सेवा के कार्य में लगे। यज्ञ अनुष्ठान कार्यक्रम में राजेश कुंवर, मनोज जखमोला (पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजयुमो) मंजीत सिंह राठौर ( प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी भाजयुमो) मधुर शर्मा, मोहन सिंह बटोला आदि मौजूद रहे।
