ऋषिकेश- फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाने के आरोप में युवक को महिला साथी के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जनपद टिहरी के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र भद्रकाली चौकी के बूथ पर एंटीजन टेस्ट करने वाली चिकित्सकों की टीम में काम करने वाले एक युवक द्वारा मात्र 5000 रुपए के लालच में दिल्ली से आने वाले 8 युवकों की झूठी आरटीपीसीआर रिपोर्ट तैयार कर दी थी। बता दें कि ढाल वाला चेकिंग बैरियर पर विगत कुछ समय से फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट के द्वारा कुछ लोगों को जनपद सीमा में प्रवेश करवाने की शिकायतें आ रही थी। इसी क्रम में वहां पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा शुक्रवार को छापेमारी भी की गई थी। छापेमारी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट के निर्देशन में दिल्ली से आने वाले 8 युवकों की सीआरएल डायग्नोस्टिक निर्मित नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच की गई तो उक्त रिपोर्ट फर्जी पाई गई। उक्त व्यक्तियों की निशानदेही पर टेस्ट कराकर रिपोर्ट तैयार करने वाले चिकित्सकों की टीम के सदस्य विनय बिष्ट पुत्र स्वर्गीय राकेश सिंह बिष्ट उम्र 26 वर्ष निवासी 14 बीघा मुनि की रेती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा स्वयं झूठ बोलकर अपनी महिला साथी शीतल स्नेही जाटव पुत्री बबलू स्नेही जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी गली नंबर 7 अंबेडकर नगर ऋषिकेश की मदद से 5000 रुपए फीस लेकर उक्त फर्जी रिपोर्ट को तैयार करना स्वीकार किया गया। इसके बाद विनय एवं उसकी महिला साथी शीतल को थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News