ऋषिकेश- राज्यसभा सांसद ने किया आर्सेनिक एल्बम 30 आयुष मंत्रालय द्वारा संस्तुत इम्युनिटी बुस्टर और मास्क का वितरण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने गुमानीवाला में एक कार्यक्रम में पहुंच कर सभी जनप्रतिनिधियों से कोविड19 से बचाव के लिए आईसीएमआर की गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने आर्सेनिक एल्बम 30 आयुष मंत्रालय द्वारा संस्तुत इम्युनिटी बुस्टर और मास्क का वितरण किया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपे। इसमें परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने परिवहन व्यवसायियों की कोविड 19 के कारण हुई बदहाल स्थिति को देखते हुए 2 साल का टैक्स सरकार से माफ करने का ज्ञापन दिया, प्रस्तावित टोल प्लाजा को हटाने को लेकर प्रधान संगठन की और से राजेश व्यास आशुतोष शर्मा सतीश रावत में सांसद को ज्ञापन दिया। इसपर उन्होने तत्काल भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से फोन पर वार्ता कर सकारात्मक हल निकालने का आश्वासन दिया, इसके अलावा होम्योपैथीक चिकत्सकों का एक प्रतिनिधि मंडल डॉ. अजय चमोली के नेतृतव में होम्योपैथी में आ रही समस्यों से अवगत कराया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके राज्यसभा सांसद के नेतृत्व में कोविड 19 से मृतक व्यक्तियों की स्मृति में लाल पानी बीट स्थित स्मृति वन में एक रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर आशुतोष शर्मा, राजेश व्यास, सतीश रावत, सुधीर राय, सुमति रावत, बबिता, संगीता सकलानी, रीना रांगड़, धर्मेन्द्र, विनोद पोखरियाल, देवेंद्र बेलवाल, संदीप कुड़ीयाल, शैलेन्द्र चौहान, वेचन गुप्ता, नवीन रमोला, शिव प्रसाद रतूड़ी, अरुण बिष्ट आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News