ऋषिकेश- युवा शक्ति ग्रुप ने गोविंद वाटिका में रोपे फलदार व औषधिय पौधे
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – युवा शक्ति ग्रुप की ओर से गोविंद नगर स्थित गोविंद वाटिका में फलदार व औषधि के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज कोरोना महामारी के इस दौर में जहाँ एक और सारी दवाएं व अविष्कार पीछे छूट गए साथ ही पर्यावरण के दूषित होने के कारण लगातार वातवरण में प्राणवायु का आभाव देखने को मिला। वही दूसरी ओर युवा शक्ति ग्रुप 1 जून से लगातार पौधा रोपकर कर पर्यावरण को सुरक्षित करने का कार्य कर रहे है। हम सभी को आने वाले समय में इस तरह के अभियान चला कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाइए।
युवा शक्ति ग्रुप के अध्यक्ष शिवम प्रजापति ने कहा कि युवा शक्ति ग्रुप का अभियान एक जून से दस जून तक चलेगा जिसके तहत हमने एक सौ एक पौधे रोपने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव यश अरोड़ा, अमन झा, अभिषेक पाल, हिमांशु जाटव, आशु प्रजापति, संदीप कुमार, अभिषेक गुप्ता, रविंदर यादव, रवि गुप्ता, नितेश चमोली, आयुष आदि मौजूद थे।
